शाहरुख अब तक KKR के एक ही मैच में गए, रायपुर भी नहीं आएंगे… आज राजधानी में आरसीबी का केकेआर से मुकाबला
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज, बुधवार को आईपीएल का अहम मुक़ाबला होना है, जिसमे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मुंबई इंडियंस भिड़ेंगे। इस मैच का एक बड़ा आकर्षण केकेआर के मालिक शाहरुख ख़ान के आने की संभावना थी, जो ख़त्म हो गई है। वैसे भी शाहरुख खान 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मैच में पहुंचे थे, तब से अब तक किसी मैच में नहीं गए हैं। कोलकाता में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ “सॉल्ट एंड पेपर हेयर” लुक में दिखे थे।
नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज के मुक़ाबले की पूरी तैयारी है। पिछले मैच में पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक से पानी तक के जो हाई रेट थे, वही रहेंगे क्योंकि किसी ने किसी को भी इस पर कंट्रोल करने के लिए नहीं कहा है। हां, मैच की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी है। कितनी भी भीड़ हो, दर्शकों को सुरक्षा संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी।



