आज की खबर

असम में हिमंता की शपथ कल 12 मई को सुबह 11.40 बजे… सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम शामिल होंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री, अरुण साव और विजय शर्मा असम में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

हिमंता का असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह 12 मई, मंगलवार को सुबह 11:40 बजे खानापारा, गुवाहाटी (वेटरनरी कॉलेज फील्ड) में समारोहपूर्वक होगा। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की जीत के बाद वे लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।
सीएम साय के आज शाम या कल सुबह गुवाहाटी जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार वे दोनों डिप्टी सीएम के साथ आज देर शाम ही जा सकते हैं और कल रात तक ही लौटेंगे। मुख्यमंत्री वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ही ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान के तहत विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। 10 मई को वे जसपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के दौरे पर थे। इसलिए सीएम साय से विचार विमर्श के बाद उनका असम प्रवास का कार्यक्रम शाम 7 बजे तक जारी किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button