आज की खबर

वकील पर जानलेवा हमले में राजातालाब के चार आरोपी गिरफ्तार… पुलिस के अनुसार ओडिशा-महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा, जेल भेजे गए

रायपुर के राजातालाब इलाके में अधिवक्ता रमीजुद्दीन पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब (35), मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज (36), फैजान हुसैन (29), और अब्दुल कलाम उर्फ राजा (40) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 8 मई की रात अधिवक्ता रमीजुद्दीन ने आरोपियों को सड़क किनारे हुड़दंग से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने पर चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। घायल वकील के भाई जियाउद्दीन की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 109, 191(3)) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
बता दें कि अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के बाद रायपुर के वकीलों में भारी आक्रोश था। वकीलों ने उन्होंने देर रात सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button