आज की खबर

मैं जोसफ विजय… थलापती ने ली तमिलनाडु सीएम की शपथ… 118 विधायकों का साथ चाहिए, 120 साथ में… पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का

अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय (सी. जोसेफ़ विजय) ने आज रविवार 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने जैसे ही कहा, “मैं जोसफ विजय… तालियाँ गूंज उठीं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विजय के पास वर्तमान में 120 विधायकों का समर्थन है। तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की आवश्यकता थी। इनमे विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में अकेले 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई। बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए विजय को कांग्रेस के 5 विधायक, वीसीके (विदुथलाई चिरुथैगल कात्ची) के 2 विधायक और सीपीआई तथा सीपीआईएम के 2-2 तथा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 2 विधायकों ने समर्थन दिया है। विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली है।

मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी, जिनमें हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स और नशे के खिलाफ हर जिले में एंटी-ड्रग स्क्वाड का गठन शामिल है।इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button