आज की खबर

रायपुर अग्रवाल सभा के “अग्र मंथन” में बृजमोहन : अग्रसेन भवन बनें स्किल डेवलपमेंट सेंटर, समाज को संगठित करने का आह्वान

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल रविवार, 5 अप्रैल को अग्रसेन धाम में अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा आयोजित “अग्र मंथन 2026” में शामिल हुए। उन्होंने “समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों” विषय पर अपने विचार रखते हुए अग्र समाज की भूमिका और जिम्मेदारियों पर गहन प्रकाश डाला इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। “अग्र धरोहर” पत्रिका का विमोचन भी हुआ। अग्र मंथन में कार्यक्रम में CSIDC चेयरमैन राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक गौरी शंकर अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महासचिव मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल समेत समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा कि भगवान अग्रसेन के आदर्शों पर चलने वाला अग्र समाज सदैव राष्ट्र और समाज की अगुवाई करता आया है। पूरे देश में अग्र समाज ने न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने परिवार को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि मजबूत और संस्कारित परिवार ही सशक्त समाज की नींव होते हैं। सांसद बृजमोहन ने सेवा के मूल भाव को रेखांकित करते हुए कहा कि गरीब का इलाज, गरीब बेटी की शादी और गरीब बच्चों की पढ़ाई—ये ही सच्ची समाज सेवा के सबसे बड़े कार्य हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के भवन हैं। प्रत्येक अग्रसेन भवन को स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाए, जहां महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई तथा बच्चों को कंप्यूटर जैसे आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किए जा सकें।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button