आज की खबर

रायपुर का 2 हजार करोड़ रुपए से ज़्यादा का बजट… इसमें कई विकास योजनाएं, छोटे टैक्स भी

रायपुर नगर निगम का वर्ष 2026-27 के लिए बजट दो  हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का होगा। महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम की सोमवार को हुई सभा में राजधानी का बजट पेश किया। इस बजट में रायपुर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
बजट 2026-27 की अब तक जो जानकारी आई है, उसमें की गई घोषणाएं इस प्रकार हैं : –
– निजी और सरकारी भूमि पर होने वाले बड़े आयोजनों (जैसे प्रदर्शनी, मेला, एक्सपो, मैजिक शो) पर 500 रुपये प्रतिदिन का शुल्क लगाया जाएगा।
– सामुदायिक भोज (भंडारा) और लंगर आयोजित करने वालों पर 500 रुपये प्रतिदिन का सफाई शुल्क लागू किया गया है ताकि अपशिष्ट प्रबंधन किया जा सके।
शहर के विभिन्न चौराहों, सड़कों और उद्यानों के विकास व रखरखाव के लिए इस अभियान के तहत कार्य किए जाएंगे।
केंद्र सरकार के सहयोग से शहरी बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
84 नई निराश्रित पेंशन और 24 नए राष्ट्रीय परिवार सहायता प्रकरणों को मंजूरी दी गई है।
– शहीद मेजर यशवंत गोविंद गोरे और मेजर सत्य प्रदीप दत्ता की मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। – – अवैध प्लाटिंग वाली जमीनों के अधिग्रहण के लिए सार्वजनिक सूचनाएं जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button