आज की खबर

पेट्रोल-गैस के कालाबाजारियों पर सीधे पुलिस एक्शन… अफसरों की हाई लेवल मीटिंग में सीएम साय के कड़े तेवर… रायपुर प्रशासन ने सिलेंडर की गाड़ी थाने भेजी

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कालाबाजारी में अब सीधे पुलिस का एक्शन होगा। सीएम विष्णुदेव साय ने आज 28 मार्च को सुबह चीफ सेक्रेटरी विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, डीजीपी अरुणदेव गौतम और शासन के आला अफसरों के साथ इस मुद्दे पर हुई हाई लेवल मीटिंग में कड़े तेवर दिखाए हैं। पता चला है कि सीएम ने ब्लैकमार्केटिंग की शिकायतों पर सीधे ही सख़्त पुलिस एक्शन के निर्देश दे दिए हैं। इस बैठक में सभी जिले के कलेक्टरों को भी वर्चुअली जोड़ा गया। इसी बीच, रायपुर कलेक्टर ने कालाबाजारी की शिकायत की पुष्टि के बाद गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी भी पुलिस को सौंप दी है।

सीएम विष्णु देव साय की हाई लेवल मीटिंग में सभी कमिश्नर और आईजी को भी जोड़ा गया। बैठक में सीएम ने प्रदेश में  पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। उन्होंने सख्ती से कहा कि परिस्थिति का फायदा लेकर आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई की जाए। इस बैठक में शामिल शासन के सीनियर अफसरों में डॉ. बसवराजु एस, शहला निगार, डॉ. रोहित यादव, रीना बाबा साहेब कंगाले और रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल, और गैस डिवीजन के अधिकारी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button