आज की खबर

अफ़ीम खेती कांड : दुर्ग में राइस मिल नेता समेत 3 अरेस्ट… 6 एकड़ में लगी थी अफीम, 8 करोड़ रुपए के पौधे जब्त

दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के किनारे अफीम की खेती दो एकड़ नहीं बल्कि 6 एकड़ में की जा रही थी। दुर्ग पुलिस ने पूरे खेत से पौधे उखाड़कर जब्त किए हैं। जिन पौधों से जल्दी अफीम निकलने वाली थी, उन्हें मिलकर पूरे पौधों की कीमत 8 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने खेत के मालिक तथा भाजपा से निलंबित राइस मिल नेता विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और राजस्थान के युवक विकास विश्नोई को गिरफ्तार किया है। केस में कई और लोगों की तलाश की जा रही है।

अफ़ीम की खेती को लेकर अब तक हुए इन्वेस्टीगेशन में क्लियर हुआ है कि बाहर से लोगों को बुलाकर खेत करवाई जा रही थी।लोकल लोगों को इसीलिए भनक नहीं लगी, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अफ़ीम की इस पैमाने पर खेती पहली बार हुई थी, या सिलसिला थोड़े से शुरू होकर बढ़ता गया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई चल रही है। जप्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने सैंपलिंग भी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button