आज की खबर

मिडिल ईस्ट वॉर : रसोई गैस पर सबसे पहले आई आफ़त, आज से ही सिलेंडर 60 रुपए महंगा… जल्द पेट्रोल-डीज़ल का भी नंबर

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आज शनिवार, 7 मार्च से घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया गया है। इसी तरह 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर का रेट भी 115 रुपये का बढ़ाया गया है। अमेरिका इसराइल ईरान युद्ध को इसकी वजह माना जा रहा है। इस लिहाज़ से पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें भी जल्दी बढ़ाए जाने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि देश के पास अभी तेल-गैस का काफ़ी स्टॉक है। कई विशेषज्ञों को आशंका है कि कंपनियों ने मूल्यवृद्धि के लिए युद्ध की आड़ ली है।

ताज़ा मूल्यवृद्धि के साथ छत्तीसगढ़ में घरेलु रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमत 924 रु से बढ़कर 984 रु हो गई है।
दिल्ली में सिलेंडर ₹853 से बढ़कर अब ₹913 हो गया है। मुंबई में कीमत ₹852.50 से बढ़कर अब ₹912.50 होगी।  इसी तरह, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कमर्शियल सिलेंडर अब और अधिक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹1883 तक पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹1990 के करीब है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब ₹2043.50 का भुगतान करना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button