आज की खबर

होली पर शराब दुकान खोलने के फैसले से पीछे हटा आबकारी विभाग… सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर 4 मार्च को “ड्राई डे”

छत्तीसगढ़ में होली (4 मार्च 2026) के दिन शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। कुछ दिन पहले आबकारी विभाग ने होली पर शराब दुकान बंद रखने के पुराने सिस्टम को पलटते हुए दुकानें खुली रखने की घोषणा कर दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली पर पूरे प्रदेश में ‘ड्राई डे’ रखने का निर्देश दिया। इसके बाद आबकारी विभाग ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक नए आदेश के तहत होली पर्व के दिन सभी सरकारी शराब दुकानें, भांग की दुकानें और रेस्टोरेंट-बार बंद रहेंगे। अफसरों ने बताया कि जनभावनाओं और कानून-व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button