भारत-अफ्रीका मैच शाम 7 बजे अहमदाबाद में… टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में भी हराया था टीम इंडिया ने… इस फॉर्मेट में अफ़्रीका हमेशा ही पीछे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रविवार 22 फरवरी को टी 20 विश्व कप का महत्वपूर्ण सुपर-8 मुकाबला होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के ग्रुप राउंड में अजेय रही हैं और अब सेमीफाइनल की दौड़ के लिए आमने-सामने हैं।अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच शाम 7:00 बजे शुरू हो जाएगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर JioHotstar ऐप के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
जहां तक रिकॉर्ड की बात है, टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछली बड़ी भिड़ंत 2024 के टी 20 विश्व कप के फाइनल में हुई थी। जहाँ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज कर खिताब जीता था। दोनों टीमें पिछली बार इस मैदान पर दिसंबर 2025 में भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने 231 रन बनाकर 30 रनों से जीत दर्ज की थी। टी 20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 में से 5 मैच जीते हैं।



