आज की खबर

रायपुर पासपोर्ट ऑफिस में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट रोज़ 30 से बढ़ाकर 60… दस्तावेज में कमियों का समाधान भी तीव्र

रायपुर पासपोर्ट ऑफिस के नए रीजनल पासपोर्ट अफसर बीएस राना ने सीमित अपॉइंटमेंट की समस्या को दूर करने के लिए सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया है। उनके निर्देश पर रोज़ाना के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई है।

अब तक प्रतिदिन केवल 30 आनलाइन अपॉइंटमेंट दिए जाते थे, जिसे दोगुना किया गया है। कार्यभार ग्रहण के बाद पासपोर्ट अफसर राना ने आम नागरिकों को पारदर्शी, तेज और सुगम सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। माना जा रहा है कि एक वर्किंग डे पर 60 आवेदकों को व्यक्तिगत मुलाकात का अवसर मिलेगा तो इससे लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण संभव होगा। इससे पासपोर्ट संबंधी शिकायतों, दस्तावेजी कमियों और अन्य बाधाओं के समाधान में भी तेजी आएगी। बता दें कि गत माह पासपोर्ट ऑफिस के एस्टेब्लिशमेंट में आमूल-चूल बदलाव किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button