आज की खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए रायपुर पहुंचे… 9 फ़रवरी को दोपहर तक यहाँ से जाएंगे जगदलपुर

(फाइल फोटो)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर शनिवार को शाम 4.20 बजे राजधानी रायपुर पहुंच गए। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय, उनके कुछ मंत्रियों और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गृहमंत्री शाह एयरपोर्ट से नज़दीकी रिसोर्ट के लिए रवाना हो गए। सीएम समेत सभी नेता उनके साथ हैं। रायपुर में आज और कल गृहमंत्री शाह 31 मार्च तक नक्सली उन्मूलन की डेडलाइन पर सरकार तथा आला पुलिस अफसरों के साथ मंथन कर सकते हैं। राज्य के अन्य मुद्दों पर भी वे सीएम साय तथा मंत्रियों की बैठक ले सकते हैं। अमित शाह 9 february को दोपहर रायपुर से जगदलपुर जाएँगे। वे बस्तर पण्डम के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button