आज की खबर
अमित शाह के आने से ठीक पहले सुकमा में 21 नक्सलियों का सरेंडर… कुल 72 माओवादियों के आने की सूचनाएँ, अभी पुष्टि बाकी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन से ठीक पहले सुकमा में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर हुआ है। 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सली अपने साथ SLR, AK 47, BGL LAUNCHER, सहित अन्य ऑटोमेटिक हथियार भी लेकर आए हैं। रिपोर्ट्स यह भी आ रही हैं कि 72 खूँखार नक्सली सरेंडर करने पहुंच रहे हैं। फ़िलहाल सरेंडर कर रहे नक्सली कई बड़ी वारदातों के आरोपी बताए गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी और एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण चल रहा है।



