आज की खबर

जांजगीर में बदमाशों और पुलिस में फायरिंग, एक आरोपी को लगी गोली… गिरोह दो रास्तों पर कई लोगों को लूटता रहा, रिपोर्ट पर पुलिस ने दिया ट्रीटमेंट

(फोटो: फायरिंग में घायल लंगड़ाते बदमाश का फुटेज)

शिवरीनारायण और पामगढ़ इलाके में 27 से 29 जनवरी के बीच 2 रातों मे 5 जगह डकैती डाली। गिरोह रास्ते में आने वालों को सीधे सिर पर वार करके लूटपाट मचाता रहा। एक साथ सीरियल डाके और कई के घायल होने की सूचना आई तो पुलिस बुरी तरह एक्टिव हो गई। लूटपाट करने वाले 7 बदमाशों को पुलिस ने घेरकर पकड़ा तो आरोपियों की और से फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने जवाबी गोलियां चलाकर फायर करने वाले मास्टरमाइंड रामनाथ को दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। डाके और लूटपाट में घायल 13 लोगों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमे दो की हालत गंभीर है।

अब तक जो जानकारी आई है। उसके मुताबिक 29 जनवरी को रात साढ़े 9 बजे शिवरीनारायण के कचंदा गांव के आउटर पर बाइक सवार गिरोह ने दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप पर हमला कर उन्हें लूटा। इसके कुछ देर बाद अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन से लूटपाट की गई। उसके आगे अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर बेरहमी से पीटा गया और लूटपाट की गई। हमले में मुकेश को गंभीर चोटें आईं।

इससे पहले अर्थात 27 जनवरी की रात इसी गैंग ने ग्राम मुडपार-भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास रात में कैलाशदास मानिकपुरी एवं वसंत दास मानिकपुरी की पिटाई कर लूट लिया। कुछ देर बाद, रात 11 बजे गैंग ने
ग्राम मेउ में शुभम यादव एवं उसके साथियों को खाली मैदान पर घेरा और रॉड से बुरी तरह पीटकर लूट लिया। कुछ ही देर बाद ग्राम चेऊडीह मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर पीटा और लूटकर निकल गए। इस गैंग ने रास्ते में जो भी व्यक्ति मिला, उस पर एक साथ हमला किया, सीधे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया और लूटा था।

इन वारदातों से बौराई पुलिस ने गिरोह की तलाश में युद्धस्तर पर छापेमारी शुरू कर दी। कुछ घंटे के अभियान में पुलिस ने सात बदमाशों निखिल टंडन, मनीराम गोंड, नरेश यादव, रोशन टंडन (चारो निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण), आयुष रात्रे, सनी और दो नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। वैसे बाकी आरोपियों की उम्र भी 19 साल के आसपास ही है। जब पुलिस ने मास्टरमाइंड रामनाथको सुबह सुबह घेरा तो उसने घेराबंदी से निकलने के लिए कट्टे से फायरिंग कर दी। सतर्क जवानों ने जवाब में गोली चलाई, जो बदमाश के पैर मे लगी। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार इस गैंग के हमलों में घायल 13 लोगों में एक कोमा में चला गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button