आज की खबर

मुख्यमंत्री जनदर्शन गुरुवार को सीएम हाउस सिविल लाइंस में… दिनभर लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण करेंगे सीएम

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस रायपुर में 8 जनवरी, गुरुवार को जनदर्शन में प्रदेशभर के आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे। सीएम हाउस में जनदर्शन सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चलेगा। सीएम सेक्रेट्रिएट ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जनदर्शन के दौरान सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और कुछ सचिवों की टीम के भी उपस्थित रहने की खबर है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम विष्णु देव साय जनदर्शन के अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button