आज की खबर

छत्तीसगढ़ में आम लोगों की 31 योजनाएं अब एक ही अम्ब्रेला में… सीएम साय ने लांच किया सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान… सुशासन को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य में सुशासन और सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए “सुघ्घर छत्तीसगढ़” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र परिवार तक बिना किसी बाधा के सरकारी लाभ पहुँचाना है। सीएम साय के अनुसार- विकसित छत्तीसगढ़’ का आधार केवल बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का निर्माण करना नहीं है, बल्कि हर परिवार के जीवन स्तर को सुधारना है। इस योजना के जरिए सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचेगी ताकि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

यह अभियान बस्तर संभाग में नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों के लिए चलाई गई सफल ‘नियद नेल्लानार’ योजना (Niyad Nella Nar) के मॉडल पर आधारित है।’नियद नेल्लानार 2.0′ के तहत इसे पहले 10 जिलों में विस्तारित किया गया था।अब इसी सफल और पारदर्शी मॉडल को राज्य के अन्य संभागों में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ नाम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान बस्तर संभाग के अलावा राज्य के शेष 4 संभागों—रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा के कुल 23 जिलों में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कुल 31 प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे (Saturation Model) दिया जाएगा। योजनाओं में पारदर्शिता रखने और बिचौलियों को खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) द्वारा ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड’ विकसित किया जा रहा है, जिससे रियल-टाइम ट्रैकिंग होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button