आज की खबर

कवर्धा में 12.50 लाख के नक़ली नोटों के साथ 3 गिरफ़्तार… बस स्टैंड के पास किराए से रूम लेकर छपाई… लंबी उधारी पटाने की कोशिश में फंसे

कबीरधाम (कवर्धा) पुलिस ने आज मंगलवार, 11 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.50 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों आरोपी कवर्धा के नए बस स्टैंड के पास एक किराए का कमरा लेकर कलर प्रिंटर से 500, 200 और 100 रुपये के जाली नोट छाप रहे थे। आरोपियों के नाम सतीश कुमार, रामप्रसाद उर्फ रमऊ और  घुरवा राम बताए गए हैं। इनमे दी आरोपों कवर्धा शहर और तीसरा पिपरिया का है।

कवर्धा एसपी जितेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पोंडी चौकी और साइबर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों से 12 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट,
एक कलर प्रिंटर (नोट छापने के लिए इस्तेमाल),
मोबाइल फोन और एक टाटा पंच ईवी कार जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने किसी व्यक्ति से ली हुई 3.75 लाख रुपये की उधारी चुकाने के लिए उसे नकली नोटों का पैकेट थमा दिया था। पीड़ित को जब नोट नकली होने का शक हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 13 जुलाई को कलर प्रिंटर खरीदा था और तभी से गुप्त रूप से नकली करेंसी छापने का काम कर रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button