आज की खबर
सुकमा-बीजापुर में सुबह 5 बजे भीषण मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर… शव और वैपन बरामद, रुक-रुककर फायरिंग जारी
छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर शनिवार को पाँच बजे से चल रही मुठभेड़ों में फोर्स ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। रुक-रुककर फायरिंग जारी है और मौके से भारी मात्रा में AK 47, INSAS, SLR Rifles जैसे हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में कोन्टा एरिया कमेटी का सचिव मंगडू भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दक्षिण बस्तर में डीआरजी की टीमें रवाना की गई थीं। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर में शनिवार को सुबह 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। बॉर्डर पर ही सुकमा जिले में सुबह फोर्स का नक्सलियों से सामना हुआ। सुकमा में फोर्स के हमले में नक्सलियों के पाँव उखड़ गए। वहां सर्चिंग में 12 माओवादियों के शव बरामद हो चुके हैं।



