आज की खबर

स्मृति ईरानी रायपुर आकर धरमजयगढ़ गईं, आज रात ही दिल्ली वापसी… दो हफ़्ते में दूसरे दौरे से भाजपा में हलचल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज 11 नवंबर को अपने दूसरे छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और यहां से रायगढ़ (धरमजयगढ़) के लिए रवाना हुईं। भाजपा सूत्रों कि अनुसार उन्होंने इस एक दिवसीय दौरे में 15 नवंबर को होने वाले राज्यस्तरीय ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर 3 बजे स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ से रायपुर के लिए रवाना हो गईं और आज ही रात में दिल्ली लौट रही हैं। है।

स्मृति ईरानी ने धरमजयगढ़ पहुंचकर जनजातीय गौरव महोत्सव के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपद सभागार में एक अहम कोर कमेटी की बैठक ली। इस बैठक में तीन मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी के साथ रायगढ़, जशपुर और सरगुजा सहित आसपास के जिलों के भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। धरमजयगढ़ के इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि होंगे। स्मृति ईरानी का यह दौरा उनके इसी कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीतियों पर केंद्रित है।

बीजेपी प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय रायपुर प्रवास पर आई थीं, जहां उन्होंने संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा की थी। मात्र दो हफ्तों के भीतर उनके इस दूसरे दौरे से प्रदेश की राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। निरीक्षण और समीक्षा बैठकें पूरी करने के बाद स्मृति ईरानी आज देर रात वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button