आज की खबर
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर शुरू हुआ इंडस्ट्रियल फेयर… देश-विदेश की कई इंडस्ट्रीज की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेशंस देख सकते हैं यहाँ

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (14th India Industrial Fair) का आगाज हो चुका है। यह मेला कल (17 सितंबर 2026) से शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय इस फेयर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।
इसे रायपुर में उद्योगों का एक बहुत बड़ा आयोजन माना जा रहा है, जहां देश-विदेश के कई बड़े उद्योग और स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 300 एमएसएमई उद्यमी शामिल हुए हैं। फेयर में आधुनिक तकनीक, मशीनरी, और नए औद्योगिक इनोवेशंस का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देंगे। साइंस कॉलेज ग्राउंड में इस फेयर का 14वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। ख़ुद सीएम विष्णुदेव साय ने इस फेयर का दौरा किया और स्थानीय उद्योगों व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई है।



