छत्तीसगढ़

राजिम के पास महानदी में देर रात गिरी कार… माता-पिता और बेटी-बेटा चारों की मौत… मीडिया प्रोफेशनल और परिवार हुआ हादसे का शिकार

रायपुर जिले के चंपारण इलाके में दीपावली की रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। राजिम के टीला एनीकट (संकरे पुल) के पास एक lकार बेकाबू होकर महानदी में गिर गई। कार में माता-पिता, बेटी और बेटा थे, किसी को नहीं बचाया जा सका। मृतकों में रायपुर के लक्ष्मी नगर निवासी शीतल साहू (44), पत्नी भारती साहू (40), बेटी पूर्वा (22) और बेटे विकास (21) हैं। शीतल साहू एक मीडिया हाउस में कार्यरत थे और उनकी कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि हादसा चंपारण पुलिस चौकी इलाके के पास स्थित टीला एनीकट पुल पर रविवार (दीपावली की रात) करीब 11 बजे से 2 बजे के बीच हुआ। परिवार रायपुर में दिवाली मनाने के बाद रात को कार से गरियाबंद के फिंगेश्वर क्षेत्र में स्थित पैतृक गांव ‘पसौद’ लौट रहा था। गांव पहुंचने से महज 3 किलोमीटर पहले ही टीला पुल पर कार अनियंत्रित होकर सीधे महानदी में समा गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व कार को नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद उनके गृह ग्राम पसौद में मातम पसरा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button