आज की खबर

स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी… महासचिव बनाने के बाद पार्टी ने उनका कद और बढ़ाया… सिद्धार्थ शंभु बनाए गए सह प्रभारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। वे पूर्व प्रभारी नितिन नवीन की जगह लेंगी, जो अभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।  
Screenshot
भाजपा ने बुधवार 23 सितंबर क छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार सिद्धार्थ शंभु छत्तीसगढ़ में भाजपा के सह प्रभारी होंगे।
छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री, कपड़ा मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से हराया था। हालांकि 2024 के चुनाव में उन्हें इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। अगस्त 2026 में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था और अब उन्हें छत्तीसगढ़ की कमान सौंपकर संगठन में और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, ऐसे में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और आगामी रणनीतियों को तैयार करने में स्मृति ईरानी की मुख्य भूमिका रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button