एनालिसिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 4 वकील और 2 लॉ अफसर बनेंगे जज… सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंज़ूरी, देखें लिस्ट


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए कुल 6 नामों की सिफारिश को मंजूरी दी है। कॉलेजियम के आधिकारिक बयान के अनुसार इन 6 नामों में 4 वकील (अधिवक्ता) और 2 न्यायिक अधिकारी (विधि अधिकारी) शामिल हैं।

4 वकील जो जज बनेंगे

1. आनंद शुक्ला (Anand Shukla)

2. रत्न निधि पुस्ती (Ratna Nidhi Pusty)

3. शशांक ठाकुर (Shashank Thakur)

4. सौरभ शर्मा (Sourabh Sharma)

विधि अधिकारी जो जज बनेंगे

1. रजनीश श्रीवास्तव (Rajnish Shrivastava) (ये छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी थे।

2. बलराम प्रसाद वर्मा (Balram Prasad Verma)

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से यह फ़ैसला आज ही अर्थात् 30 अक्टूबर को सार्वजनिक किया गया है। जिसके बाद अब केंद्र सरकार (विधि एवं न्याय मंत्रालय) द्वारा इसकी अंतिम अधिसूचना और राष्ट्रपति की मंजूरी जारी होने की प्रक्रिया होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button