आज की खबर
एसीबी-ईओडब्लू से दर्जनभर पुलिस अफसर बाहर… गृह विभाग को लौटाई गई सेवाएं, देखें लिस्ट
आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएँ दे रहे दर्जनभर पुलिस अफसरों को राज्य शासन ने बाहर निकालकर गृह विभाग को लौटा दिया है। इनमे सात इंस्पेक्टर हैं। इनकी जगह दूसरे अफ़सर भेजे जायेंगे या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है। अभी दोनों ही एजेंसियों ने कई मामलों में चालान के लिए इन्वेस्टीगेशन पूरी कर ली है और कुछ की बाकी है। इसलिए इनकी जगह दूसरे अफसरों को डेपुटेशन पर भेजने या नहीं भेजने की बात चर्चा में है। डेपुटेशन समाप्त करने के आदेश यहाँ देखे जा सकते हैं :-




