रायपुर के सभी स्कूल-कॉलेजों में कल 29 अक्टूबर को छुट्टी… तूफ़ान अर्नब के कारण कलेक्टर का आदेश यहाँ देखें

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब‘ के असर से मौसम बहुत ख़राब रहने की आशंका को देखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार के निर्देश पर पूरे जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों तथा कॉलेजों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी तेज हवा और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसीलिए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर छुट्टी दी गई है। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दुर्ग में आज भी स्कूल बंद थे।
रायपुर में आज दिनभर हल्की झड़ी लगी थी, लेकिन शान 7 बजे तूफानी हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो अभी जारी है। दिनभर की बारिश के कारण मौसम ठंडा जो गया है। रायपुर के अलावा कल बिलासपुर और सरगुजा संभागों में कल गुरुवार को मौसम बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग ने कल रेड अलर्ट घोषित किया है।



