आज की खबर

छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया गया… 25 हज़ार रुपए महीना दिया जाएगा अक्टूबर से, देखें आदेश

Screenshot

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग से जारी इस आदेश को राज्य के वित्त विभाग की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है। यह संशोधित और बढ़ा हुआ स्टाइपेंड 01 अक्टूबर 2026 से प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा। यानी अगले महीने से ही इंटर्न डॉक्टर्स को बढ़ी हुई राशि मिलने लगेगी। हालांकि जूनियर डॉक्टर्स का मानदेय बढ़ाने की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के बैनर तले राज्य के जूनियर और इंटर्न डॉक्टर्स पिछले कुछ समय से स्टाइपेंड बढ़ोतरी, बॉन्ड सिस्टम में बदलाव और अन्य मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन और हड़ताल की चेतावनी दे रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और शासन ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कदम उठाने का भरोसा दिया था। जिसके बाद यह अधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इस फैसले से छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे सैकड़ों मेडिकल छात्रों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button