छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पुलिसवाले की बेटी पर सिरफिरे ने किया एसिड अटैक… पीछे पड़ा था, नाकाम हुआ तो बना दरिंदा… आरोपी-महिला साथी दबोचे गए, सिरफिरे की तलाश

छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिसकर्मी की बेटी पर सिरफिरे युवक ने ऐसी दरिंदगी दिखाई कि एसिड अटैक करवा दिया। यह वारदात तब हुई जब लड़की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी।  इस कायरतापूर्ण हमले में छात्रा का चेहरा, आंखें और शरीर का दाहिना हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। इस जघन्य वारदात से पूरे प्रदेश में सनसनी और दुख है।

एसिड अटैक करवाने वाला सिरफिरा युवक भी पुलिसवाले का बेटा बताया जा रहा है। उसकी तलाश चल रही है, लेकिन अपने जिस दोस्त को बुलाकर उसने एसिड अटैक करवाया, उसे तथा उसकी मित्र युवती को पुलिस ने आज कोंडागांव में बस से उतारकर अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने सिरफिरे की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी के कारण किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस ने बताया कि सिरफिरा युवक काफ़ी दिन से लड़की के पीछे पड़ा था, लेकिन कामयाब नहीं होने के कारण ऐसी जघन्य वारदात करवा दी। उसने बदला लेने के लिए भैरमगढ़ (बीजापुर) से अपने एक बचपन के दोस्त को बालोद बुलाया था। वह दोस्त अपने साथ एक महिला मित्र (युवती) को भी लेकर आया था। आरोपी को लगा था कि बाहरी व्यक्ति से हमला कराने पर पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी। मुख्य आरोपी का पिता भी मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी ही है।

इधर, पीड़िता के बारे में रायपुर के डॉक्टरों ने बताया कि एसिड हमले से लड़की की आंखें और चेहरा बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और स्थिति खतरे से बाहर नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button