आज की खबर

आशीष टिकरिहा होंगे नए जनसंपर्क संचालक… रजत बंसल हैं जनसंपर्क आयुक्त… वे इसके साथ सीएम के विशेष सचिव का प्रभार देखते रहेंगे

आइएएस रजत बंसल और आशीष टिकरिहा (बाएं से) 

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल में आईएएस प्रमोट हुए और 2021 बैच प्राप्त करने वाले अफसर आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया है। आईएएस रजत बंसल जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तथा सीएम के विशेष सचिव हैं और वे दोनों प्रभार देखते रहेंगे।

आशीष टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक (Managing Director) के रूप में भी कार्यरत हैं और यह चार्ज देखते रहेंगे। फरवरी 2026 में हुए प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें  कॉरपोरेशन का एमडी नियुक्त किया गया था। इस पद के साथ वे जनसंपर्क संचालक का प्रभार भी देखेंगे। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग और संचालनालय की जिम्मेदारी वर्तमान में रजत बंसल (IAS) के पास है। वे जनसंपर्क आयुक्त के साथ सीएम सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button