फायरब्रांड TMC सांसद महुआ का छत्तीसगढ़ के नेता सौरभ पर बड़ा हमला… आरोप- “वितरण” कर रहे हो, बच नहीं पाओगे
(फोटो: महुआ मोइत्रा ने यह फोटो अपलोड की है)
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक तथा भाजपा नेता सौरभ सिंह के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में पोस्ट की है। उन्होंने सौरभ सिंह पर बंगाल चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए वितरण का आरोप लगाया है।
सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व बीजेपी विधायक सौरभ सिंह कोलकाता में “वितरण” (distribution) की गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा कि सौरभ सिंह एलगिन होटल से चेक-आउट करके अपनी टीम के साथ नोवोटेल (Novotel) जा रहे हैं। महुआ ने यह भी लिखा, “सावधान सौरभ सिंह… मेरे ट्वीट के बाद आप अपनी टीम के साथ वितरण जारी रखने के लिए होटल बदल रहे हैं। यह बंगाल है—यहाँ कोई भी आपको नहीं बचा पाएंगे”। इससे पहले के एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया था कि स्वदेश सिंह और सौरभ सिंह बंगाल में लोगों को फोन कर “वसूली” कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि “हम देख रहे हैं—आप बच नहीं पाएंगे”। मोइत्रा ने इन आरोपों के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। अभी तक बीजेपी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



