देश-विदेश

गर्मी ज्यादा दिन की नहीं…अंडमान में बरसा मानसून, छत्तीसगढ़ में भी तय समय में एंट्री

  • अंडमान निकोबार द्वीप पर मानसून 4 दिन की देरी से पहुंचा है। मौसम एजेंसी स्काईमेट ने वहां का फोटो जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में भले ही सोमवार को बादल हैं, लेकिन पिछले 15 दिन से गर्मी ने बेचैनी बढ़ा है। इस बेचैनी को इस खबर से कम किया जा सकता है कि मानसून के बादल अंडमान-निकोबार पर बरस रहे हैं। यहां से बादल केरल पहुंचेंगे, तब मौसम विभाग मानेगा कि भारत में मानसून आ गया। केरल से बादलों के बस्तर पहुंचने का औसत समय 10-12 दिनों का है। वहां से बादल औसतन दो दिन में रायपुर समेत मैदानी इलाकों पर छा जाते हैं और बरसने लगते हैं। मानसून को अंडमान पहुंचने में 4 दिन की देरी है। मौसम वैज्ञानिक इस बारे में टिप्पणी नहीं करते कि क्या मानसून रायपुर में भी चार दिन लेट आएगा, क्योंकि रफ्तार बढ़ी तो समय पर भी आ सकता है। मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल एमएल साहू ने बताया कि अंडमान में मानसून आ गया है। केरल में मानसून सक्रिय होने की सामान्य तारीख 1 जून है। उसी के बाद आईएमडी से मानसून की देश में सक्रिय होने की लांग रेंज फोरकास्ट जारी होगी। फिर भी, मानकर चलिए कि 5 जून से छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बौछारें और 15 जून के आसपास मानसूनी वर्षा शुरू हो सकती है।

रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में कल भी अंधड़ या बारिश संभव

अभी छत्तीसगढ़ में जो बादल छाए हैं, वह दक्षिणी कर्नाटक पर सक्रिय चक्रवात के असर से आए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसके अलावा एक और चक्रवात सक्रिय है, जिसका असर अगले 24 घंटे तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा तक रहेगा। सोमवार को इसी के असर से इन राज्यों में कई जगह दोपहर से शाम तक 40 किमी की रफ्तार से अंधड़ चले हैं। मंगलवार, 14 मई को भी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में दोपहर से शाम के बीच अंधड़ चलने तथा बारिश के आसार हैं।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button