आज की खबर

सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव भी निकले अपने जिलों के दौरे पर… IAS अंकित आनंद ने किया जशपुर का दौरा

छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार के समापन में अभी दो दिन शेष है, इधर जिलों के प्रभारी सचिवों ने भी दौरे तेज कर दिए हैं। जशपुर के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने वहां निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम अस्पताल के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तेज गति से संचालित किए जाने पर संबंधित एजेंसी और अधिकारियों की सराहना की। बता दें कि इस अस्पताल का भूमिपूजन 7 अप्रैल 2025 को सीएम विष्णुदेव साय ने किया था। जशपुर सीएम साय का गृह जिला भी है।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान उनके साथ जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास तथा अन्य अधिकारी भी थे।

उल्लेखनीय है कि इस अत्याधुनिक चिकित्सालय का निर्माण एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। वर्तमान में छह मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलों की ढलाई का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button