आज की खबर

रायपुर का इंडोर स्टेडियम 7 करोड़ रुपए से फिर चमकेगा… पुराना एसी सिस्टम बदलने समेत कई अपग्रेडेशन, सीएम की मंजूरी

रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम (बूढ़ापारा) की मरम्मत और कायाकल्प के लिए सरकार ने 7 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया को दी है। इस फंड की मंज़ूरी का उद्देश्य स्टेडियम की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाना और खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए सुविधाओं में सुधार करना है। इसमें बड़ा काम सेंट्रल एयर  कंडीशनिंग (AC) सिस्टम को पूरी तरह ठीक या अपग्रेड किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम में इनडोर गेम्स (जैसे बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल) के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फ्लोरिंग और आधुनिक लाइटिंग लगाई जाएगी। स्टेडियम के भीतर सीलन (Dampness) की समस्या को दूर कर वॉटरप्रूफिंग और नया पेंट कराया जाएगा। लगभग 4,000 दर्शकों की क्षमता वाली सीटों की मरम्मत और सफाई की जाएगी। टॉयलेट्स का नवीनीकरण और स्टेडियम परिसर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जाएगा।

बता दें कि यह रायपुर शहर और प्रदेश का एकमात्र सुव्यवस्थित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है। यहाँ खेलों के अलावा बड़े राज्य-स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी सम्मेलन और सामाजिक आयोजन भी होते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button