आज की खबर

Raipur Crimes : रात में मोबाइल देखने से मना किया तो पिता की हत्या… पत्नी, बेटी और एक नाबालिग गिरफ्तार

रील्स वगैरह के लिए मोबाइल फोन के रात तक इस्तेमाल के झगड़े में राजधानी रायपुर में दर्दनाक मर्डर हुआ है। डीडीनगर में वीरेंद्र भारती गोस्वामी नाम के व्यक्ति की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी, 19 साल की बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट ने करीब आठ माह पुराने इस मर्डर का बुधवार को खुलासा किया। मृतक की पत्नी, बेटी और नाबालिग को पुलिस ने मर्डर के आरोप में आज 15 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

अफसरों ने बताया कि डीडीनगर इलाके में 28 सितंबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर 15 गंभीर चोटें थीं, जो मौत की वजह बनी। इस मामले में पुलिस कई हफ्ते तक अंधेरे में रही और अलग-अलग एंगल पर जांच चलती रही। आखिर में अचानक एक सबूत मिला, जिस आधार पर पुलिस ने मृतक गोस्वामी की पत्नी दीपा भारती. बेटी तनिया भारती और एक नाबालिग से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में खुलासा हो गया कि 27 सितंबर को गोस्वामी ने रात 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर झगड़ा शुरू किया। यह इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पत्नी, बेटी और नाबालिग ने घर में जो मिला, उससे गोस्वामी पर वार किया। लकड़ी के बेट और ईट से सिर पर चोटें लगीं, जिससे मौके पर मौत हो गई। इसके बाद घबराए आरोपियों ने घर का खून साफ किया और परिजनों को बताया कि गोस्वामी बाथरूम में गिरा था, जिसका इलाज चल रहा है, जबकि मौत हो चुकी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button