आज की खबर

रायपुर के 10 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ छापा… आने-जाने वालों की मांग ली गई लिस्ट

राजधानी रायपुर के 10 स्पा सेंटरों पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक साथ छापेमारी की है। रायपुर पश्चिम जोन पुलिस सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डी.डी. नगर इलाके में चल रहे स्पा सेंटरों पर धावा बोला है और बारीकी से जांच की गई है। इन स्पा सेंटरों में चल रही गतिविधियों, कर्मचारियों के आईडी प्रूफ, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और वैधानिक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया है। यही नहीं, स्पा सेंटरों से उनके यहाँ आने जाने वालों की लिस्ट भी मांगी गई है, जिसका परीक्षण भी किया जाएगा।

जांच में पुलिस की ओर से  संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें, कर्मचारियों का सत्यापन कराएं, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। नियमों के उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button