आज की खबर

“अफसर नहीं सुनते”… सांसद बृजमोहन के बाद अब दुर्ग एमपी विजय बघेल हमलावर… भिलाई-चरोदा निगम कमिश्नरों के नाम विशेषाधिकार हनन की शिकायत

छत्तीसगढ़ में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के समक्ष दो नगर निगम आयुक्तों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) की शिकायत दर्ज करवा दी है। सांसद का आरोप है कि राजीव कुमार पांडेय (भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त) और डीएस राजपूत (भिलाई-चरोदा नगर निगम के वर्तमान आयुक्त) नेताओं के फोन कॉल का जवाब नहीं देते और जनहित के मामलों में असहयोग करते हैं। बता दें कि हाल में इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी आईएएस अधिकारी अमित कटारिया के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार की शिकायत की थी। इस मामले में भी संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया जा चुका है।लगातार दो सांसदों द्वारा विशेषाधिकार हनन के मामलों ने छत्तीसगढ़ में ‘सांसद बनाम अफसरशाही’ के टकराव को तेज कर दिया है।

सांसद विजय बघेल का आरोप है कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद ये अधिकारी कई बार संपर्क करने पर भी फोन का जवाब नहीं देते। जनहित और विकास कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने से कतराते हैं। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अधिकारियों का व्यवहार उदासीन और असहयोगपूर्ण रहा है। सांसद विजय बघेल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने छत्तीसगढ़ सरकार और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। इधर, इस नई शिकायत को लेकर मंत्रालय के गलियारों में हलचल तेज होने लगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button