आज की खबर

रायपुर में रेलवे के 250 इलेक्ट्रिक इंजन रखने का मेगा प्रोजेक्ट… केंद्र से इसके लिए 175 करोड़ रुपए… सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार

भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (इलेक्ट्रिक रेल इंजनों) के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं (मेंटेनेंस) विकसित करने के लिए 175 करोड़ रुपए की बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक इंजनों के बेड़े के लिए आधुनिक मेंटेनेंस और शेड की व्यवस्था करना है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने यह प्रोजेक्ट रायपुर को देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट से रायपुर में 250 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को रखने और उनके रखरखाव (Homing Facilities) की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत इलेक्ट्रिक इंजनों की नियमित जांच, मरम्मत और तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए आधुनिक शेड और वर्कशॉप तैयार किए जाएंगे। इससे रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मालगाड़ियों (Freight Trains) के परिचालन को और अधिक गति मिलेगी।l  इलेक्ट्रिक इंजनों का रखरखाव स्थानीय स्तर पर होने से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी और परिचालन दक्षता बढ़ेगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण का प्रोजेक्ट मंज़ूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार। जताया है। सीएम ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना माल एवं यात्री परिवहन की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ लोकोमोटिव रखरखाव क्षमता को भी सुदृढ़ करेगी। साथ ही यह छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button