आज की खबर

एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट बनेंगी जेलों में… डीजी जेल ने निरीक्षण के बाद लिया फैसला

छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेलों में कई छोटे तथा पर्यावरण के लिए हानिरहित इंडस्ट्री सेटअप लगाने की तैयारी है। जेल प्रशासन कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन लगाने जा रहा है। महत्वपूर्ण यह है कि जेल में एलईडी बल्ब एवं ट्यूबलाइट बनाने के लिए जेल महानिदेशक (डीजी) आईपीएस हिमांशु गुप्ता ने मशीन सेटअप को मंजूरी दे दी है।

जेल डीजी गुप्ता ने आज बुधवार को बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया और जेल के सुदृढ़ीकरण तथा कैदियों के कल्याण के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाओं की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैदियों की शिक्षा के लिए स्मार्ट बोर्ड भी लगाए जाएंगे। साथ ही महिला जेल परिसर के लिए इन्वर्टर भी मंजूर किया गया है।

निरीक्षण के दौरान डीजी जेल गुप्ता ने एक अनोखी पहल करते हुए कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली और उन्हें पढ़ाई तथा भाषा सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button