आज की खबर

इसरो, आईआईटी, आईबी के विशेषज्ञ एनटीए हाई पॉवर टास्क फोर्स में… नीट विवाद और इस्तीफे के बाद केंद्र का नया कदम

नीट जैसी परीक्षाओं को लेकर मचे बवाल के बाद केंद्र सरकार ने इन परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का लिए हाई पॉवर टास्क फोर्स का गठन कर दिया है।

छह सदस्यों वाली इस टास्क फोर्स में देश के जानेमाने तकनीकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि, पूर्व इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनिता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल किए गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार एनटीए की परीक्षाओं में व्यापक सुधार, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी के दृष्टिकोण से परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने तथा संरचनात्मक सुधारों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक बहु-विषयक समूह गठित किया गया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button