आज की खबर

कांग्रेस नेता रामगोपाल के सामने अनवर और डडसेना को बिठाकर पूछताछ… ईओडब्लू सूर्यकांत समेत 3 और को सामने बिठाएगी

छत्तीसगढ़ के शराब और कोयला लेवी स्कैम में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से सेंट्रल जेल में अनवर ढेबर को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है। यही नहीं, रामगोपाल और उनके करीबी अकाउंटेंट देवेंद्र डडसेना को भी एजेंसी ने तीन घंटे तक सामने बिठाकर बयान दर्ज किया है। अगले एक-दो दिन में रामगोपाल और सूर्यकांत तिवारी का सामना भी करवाने की तैयारी है। ईओडब्लू के अनुसार शराब स्कैम का पैसा कथित तौर पर अनवर के ज़रिए रामगोपाल तक पहुँचने के प्रमाण मिल रहे हैं, इसलिए दोनों को सामने बिठाया गया। इसी तरह कोल लेवी स्कैम में रामगोपाल और सूर्यकांत को एक साथ बिठाकर पूछताछ होगी।

हालिया जांच और जब्त की गई डायरियों व डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद EOW ने कोर्ट में दावा किया है कि लगभग 104 करोड़ रुपये रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे हैं। एजेंसियों का उद्देश्य दोनों आरोपियों को एक साथ बिठाकर पैसे के स्रोत, ट्रांसफर के माध्यम और अंतिम लाभार्थियों का पता लगाना है।

बता दें  साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल सरेंडर के बाद से EOW ने कस्टडी में हैं। एजेंसी ने विशेष अदालत को पहले ही सूचित कर रखा है कि रामगोपाल अग्रवाल का सामना अन्य प्रमुख आरोपियों जैसे सूर्यकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर, देवेंद्र डनसेना और रोशन सिंह से भी कराया जाएगा। EOW की पूछताछ और रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी रामगोपाल अग्रवाल को अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी में है ताकि मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button