आज की खबर

कर्नाटक में सरकारी ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर सीएम साय को गहरा ऐतराज… बोले- यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा और संविधान विरोधी

कर्नाटक में सरकारी ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण के सिद्धारमैया सरकार के फैसले पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा ऐतराज़ जताते हुए कहा है कि यह  निंदनीय और अस्वीकार्य है। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है की जहां भी दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में होती है, वह भारतीय संविधान का सबसे पहले गला घोंटने की कोशिश करती है। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। धर्म आधारित आरक्षण के विरुद्ध वैसे भी अनेक बार माननीय न्यायालयों ने निर्णय दिया है। यह फैसला भी न्यायालय में टिकेगा नहीं, यह कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी भली-भांति जानता है।

सीएम साय ने कहा कि हमेशा की तरह समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए कांग्रेस का यह सोचा समझा षड्यंत्र है। देश-प्रदेश के आदिवासी, दलित और वंचित लोगों को संविधान द्वारा दिये आरक्षण के साथ इस तरह खिलवाड़ सहन योग्य नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जल्द से जल्द इसे वापस लेने का निर्देश सीएम सिद्धारमैया को दें। उन्होंने यह भी कहा कि वंचित समाज से आने वाले अध्यक्ष खरगे बहकावे में आकर अपने ही समाज के विरुद्ध साजिशें रचने में स्वयं को इस्तेमाल होने दे रहे हैं, यह दुखद है। सीएम साय ने कहा कि इतिहास इस तरह आपको माफ नहीं करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button