छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन की तारीख साय सरकार ने बढ़ाई… अब बिना लेट फीस 14 की जगह 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला

विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की तारीख बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले बिना लेट फीस के कॉलेज प्राचार्यों के स्तर पर 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त 2026 तक ही प्रवेश की अनुमति थी।
बढ़ी हुई तारीख की सुविधा केवल उन शासकीय और निजी कॉलेजों में मिलेगी, जहां अभी सीटें खाली बची हैं।प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों के कई छात्र व्यावहारिक दिक्कतों की वजह से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। किसी भी छात्र का एक साल खराब न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप अभी खाली सीटों पर एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो अपने साथ ये जरूरी कागजात तैयार रखें
– 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
– ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट
– जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र (छूट/आरक्षण के लिए)
– पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड



