आज की खबर

रायपुर ड्रग्स केस और नव्या से जुड़े लोगों की जांच अब ED ने शुरू की… ड्रग्स मनी ट्रेल पर निशाना

रायपुर के चर्चित ड्रग्स स्कैंडल (नाव्या मलिक केस) में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। ईडी ने आज 23 जून को इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क में ब्लैक मनी, अवैध वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के एंगल से अपनी जांच शुरू कर दी है। ईडी ने रायपुर पुलिस से इस केस से जुड़े सभी अहम दस्तावेज, कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट और अब तक की इन्वेस्टिगेशन के रिकॉर्ड्स मांगे हैं। जांच एजेंसी का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि ड्रग्स के इस काले कारोबार से कितना पैसा कमाया गया और उसे कहां और किस तरह से खपाया (ठिकाने लगाया) गया है।

रायपुर ड्रग्स केस में पुलिस की शुरुआती जांच और नाव्या मलिक के पास से जब्त हुए 3 स्मार्टफोन्स के डिजिटल डेटा से खुलासा हुआ था कि वह शहर के करीब 850 युवाओं के संपर्क में थी जिनमें कई प्रभावशाली और रसूखदार हैं। ईडी की एंट्री के बाद अब इन सभी लोगों में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि इस ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ 23 अगस्त 2025 को हुआ था, जब पुलिस ने हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को भारी मात्रा में MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद नाव्या मलिक का नाम सामने आया, जिसे रायपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। नाव्या पर रायपुर की हाई-प्रोफाइल पार्टियों और निजी इवेंट्स में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। वर्तमान में इस केस का ट्रायल कोर्ट में चल रहा है। अब ED समानांतर रूप से इसके वित्तीय साम्राज्य और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button