आज की खबर

कांग्रेस का ख़म्हारडीह थाना घेराव 19 घंटे बाद ख़त्म… पुलिस को भाजपा नेताओं पर काउंटर केस के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम

राजधानी रायपुर में खम्हारडीह थाने के बाहर चल रहा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना 18 घंटे के बाद शुक्रवार को दोपहर समाप्त हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई लंबी बैठक और लिखित आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन को 7 दिन (एक हफ्ते) का अल्टीमेटम दिया है कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर (FIR) दर्ज करें।

आज शुक्रवार को दोपहर मध्य जोन DCP तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन DCP दीपमाला कश्यप और अन्य पुलिस अफसरों की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का लिखित भरोसा दिए जाने के बाद धरना खत्म किया गया। अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर पथराव और हिंसा करने वाले भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर काउंटर FIR दर्ज नहीं की, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस बैठक और धरने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग और कुलदीप जुनेजा शामिल रहे।

बता दें कि बुधवार को रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) का घेराव किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में भारी पथराव और झड़प हुई। पुलिस ने इस झड़प के बाद 12 नामजद कांग्रेस नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज की थी। कांग्रेस ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए गुरुवार शाम से थाने का घेराव कर रातभर धरना दिया, जो कुछ देर पहले खत्म हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button