आज की खबर

छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव मई में होंगे रिटायर… नए HOFF के लिए अभी से लॉबिंग शुरू… कौशलेंद्र कुमार और अरुण पांडे चर्चा में

छत्तीसगढ़ के वन महकमे में अगला यानी मई माह भारी उलटफेर वाला रहेगा। मौजूदा पीसीसीएफ तथा वन बल प्रमुख वी श्रीनिवास राव लंबी पारी के बाद 31 मई को रिटायर हो जाएंगे। माना जा रहा है कि वन विभाग में लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार उन्हें छत्तीसगढ़ में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि अभी वन बल प्रमुख राव या सरकार, दोनों ही ओर से इस बारे में कोई हलचल नहीं है। उनके रिटायरमेंट से पहले ही विभाग में वन बल प्रमुख बनने के लिए लाबिंग के संकेत बाहर आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में  वन बल प्रमुख या Head of Forest Forces (HOFF) के लिए अभी से 1992 बैच के आईएफएस कौशलेंद्र कुमार और 1994 बैच के आईएफएस अरुण कुमार पांडेय का नाम चर्चा में आ रहा है, हालांकि किसी भी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।

वन विभाग में मई, जून और जुलाई में कई आला आईएफएस अफसर रिटायर होंगे। सबसे पहले वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर होंगे। इसके बाद राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर तपेश झा जून में तथा लघु वनोपज संघ के एमडी साहू जुलाई में रिटायर होंगे। इस तरह, पीसीसीएफ के तीन पदों के लिए संभावित अफसरों का पैनल बन रहा है। वन बल प्रमुख के लिए कौशलेंद्र कुमार और अरुण पांडे के नाम तो चल ही रहे हैं, पीसीसीएफ पद पर 1994 बैच के प्रेम कुमार और ओपी यादव भी हैं। लेकिन प्रेम कुमार के जुलाई में रिटायर होने वाले हैं, इसलिए उन्हें इस रेस से बाहर माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button