आज की खबर

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को बड़ा जिम्मा… सांसद रूपकुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष…. म्हसके सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और केंद्रीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ की सांसद रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह, केंद्रीय स्तर पर तकनीकी और डिजिटल मोर्चे को धार देने के लिए दीपक म्हस्के को भाजपा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक (Social Media Convenor) बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में यह पहली बड़ी संगठनात्मक टीम घोषित की गई है। टीम में पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), और अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, और बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महासचिव व वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button