आज की खबर

नारी शक्ति विधेयक : भाजपा का रायपुर में बड़ा प्रदर्शन… कांग्रेस-अलायंस पर तीखा वार… विस सत्र बुलवाएंगे- सीएम साय

भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में गिराए जाने पर विपक्ष के खिलाफ बड़ी रैली और सभा की तथा अपने गुस्से का प्रदर्शन किया। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में जनआक्रोश की सभा हुई, उसके बाद यहीं से रैली निकली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सुभाष स्टेडियम पहुंची। यहां सीएम विष्णुदेव साय ने जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलवाकर निंदा प्रस्ताव लाएंगे।

नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर भाजपा की महिला नेताओं -कार्यकर्ताओं ने रायपुर की सड़कों पर कांग्रेस-एलायंस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़भरी रैली शाम को नेताजी सुभाष स्टेडियम में सभा में तब्दील हो गई, जिसे प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। यहां हुई सभा में सीएम साय ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने पर कांग्रेस एवं INDI गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह देश की 70 करोड़ माताओं-बहनों के अधिकार, सम्मान और भविष्य के साथ किया गया खुला विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आयोजित कर निंदा प्रस्ताव लाएगी, ताकि इस अन्याय के खिलाफ प्रदेश की आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद की जा सके। विशेष सत्र की तारीख अभी घोषित नहीं है।

सीएम साय ने कहा कि जब से पीएम नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व संभाला है, नारी सशक्तिकरण को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुएं से मुक्ति दिलाने का कार्य, जन-धन योजना के जरिए आर्थिक समावेशन, तथा करोड़ों शौचालयों का निर्माण… इन सभी प्रयासों ने मातृशक्ति को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मातृशक्ति का विराजमान होना भी इसी परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित नहीं होने देने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा और उसे पारित कर विपक्ष के इस रवैये के खिलाफ एक सशक्त और स्पष्ट संदेश दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button