आज की खबर

परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन… रिन्यूअल नहीं करवाए गए 38 परमिट रद्द… ऐसे परमिट की लंबी लिस्ट, और निरस्त होंगे

छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग ने पिछले कुछ वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 बसों का परमिट रद्द कर दिया है। ये परमिट 5 साल पुराने थे जिनका नवीनीकरण (रीन्यूअल) करवाना ज़रूरी था। परिवहन सचिव आईएएस एस प्रकाश ने ऐसे 38 परमिट रद्द करने का आदेश आज, बुधवार को जारी कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त डी रविशंकर ने इस कार्रवाई की पुष्टि कर दी है।

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में काफ़ी समय से शिकायत आ रही थी कि कई स्थायी परमिटधारियों ने 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद भी या तो रिन्यूअल नहीं करवाया और बसें चला रहे हैं, या फिर परमिट लेकर गाड़ी ही नहीं चलाई गई। विभाग ने परमिट के रिन्यूअल नहीं होने पर फोकस करते हुए ऐसे परमिट की लंबी लिस्ट तैयार की। ऐसे तमाम परमिटधारियों को दावा-आपत्ति के लिए भी समय दिया गया, लेकिन कोई नहीं आया। इस आधार पर परिवहन सचिव ने फिलहाल 38 परमिट रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। विभागीय सूत्रों ने साफ़ किया कि नियमों के उल्लंघन पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button