आज की खबर
थोड़ी देर पहले : खराब मौसम के कारण दिल्ली विमान नागपुर डाइवर्ट… शाम को : कोलकाता का विमान रनवे से लौटा, डेढ़ घंटे रुका
राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन बेतहाशा गर्मी वाला रहा। लेकिन शाम को एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक बादल ऐसे गहराए कि दिल्ली से आ रहा विमान डाइवर्ट कर नागपुर भेज दिया गया। तकनीकी तौर पर बताया गया कि बेहद ख़राब मौसम की वजह से रात में दिल्ली फ्लाइट को यहाँ लैंड करवाने के बजाय नागपुर भेजा गया है। एयरलाइंस कंपनी अब नागपुर से अपनी व्यवस्था के साथ पैसेंजर्स को रायपुर लाएगी।
इससे कुछ घंटे पहले, रायपुर से कोलकाता का विमान टेकऑफ के लिए रनवे पहुँचा, लेकिन पायलट इसे वापस हेंगर में ले आए। करीब डेढ़ घंटे की जांच के बाद कोलकाता फ्लाइट यहाँ से टेकऑफ हुई। बेतहाशा गर्मी में हवा थिन होने के कारण कई बार विमानों को टेकऑफ के लिए वज़न कम करना पड़ता है, लेकिन कोलकाता फ्लाइट को इस वजह से रनवे से नहीं लौटाया गया, बल्कि को तकनीकी खामी इसकी वजह बनी।



