बीजापुर में भीषण मुठभेड़, 18 नक्सली ढेर… एक डीआरजी जवान भी शहीद… कांकेर में एक और एनकाउंटर में 4 माओवादी मारे गए

बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर सुरक्षाबलों ने भीषण मुठभेड़ में 18 माओवादियों को मार गिराया है। छिटपुट गोलीबारी अब भी चल रही है और जवानों ने सर्चिंग शुरू कर दी है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मुठभेड़ में मारे गए 18 नक्सलियों के शव मिलने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि डीआरजी के एक जवान की शहादत भी इस मुठभेड़ में हुई है।इधर, कांकेर में एक और मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं और वहाँ भी गोलीबारी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार सर्चिंग पर निकली फोर्स को यह कामयाबी गंगालूर इलाके में मिली है। फोर्स और नक्सलियों का गुरुवार को सुबह 7 बजे हुआ। तब से अब तक गोलीबारी चल रही है। फोर्स को सर्चिंग में 18 नक्सलियों के शव तथा काफ़ी हथियार और गोला बारूद मिल चुका है। फोर्स के आज शाम या फिर कल सुबह लौटने की संभावना है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।